Saran News: बांसबाड़ी में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, रिविलगंज थाने की पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
शराब तस्करों पर सारण पुलिस की करारी चोट

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर, सेंगर टोला, रिविलगंज के पास बांसबाड़ी इलाके में छापेमारी कर 182.42 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।
सूचना के अनुसार कुछ तस्करों ने मंदिर के पास शराब छिपाकर रखी थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शराब से भरे कार्टन जब्त किए और दो अभियुक्तों को रंगेहाथ दबोच लिया। इस अभियान में रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
अवैध शराब बरामदगी से संबंधित विवरण
| क्रम संख्या | विवरण | जानकारी |
|---|---|---|
| 1. | गिरफ्तार अभियुक्त 1 | सचिन कुमार सिंह, पिता – नंद किशोर सिंह, साकिन – बैजू टोला, थाना – रिविलगंज, जिला – सारण |
| 2. | गिरफ्तार अभियुक्त 2 | पंकज कुमार, पिता – विजय सिंह, साकिन – पहाड़ीचक चंदमारी, थाना – सोनपुर, जिला – सारण |
| 3. | जब्त शराब की मात्रा | कुल 182.42 लीटर विदेशी शराब |
| 4. | थाना | रिविलगंज थाना |
| 5. | कांड संख्या | 233/25 |
| 6. | प्राथमिकी दर्ज तिथि | 16.07.2025 |
| 7. | लागू धारा | 30(ए), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 |
अन्य तस्करों की तलाश जारी
सारण पुलिस ने बताया कि इस पूरे गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







