छात्रों के थाली में परोसे गये मध्याह्न भोजन के खिचड़ी में कीड़े मकोड़े मिलने पर भड़के छात्र

छपरा। जिले के एकमा प्रखण्ड के माने मध्य विद्यालय के छात्रों के मध्याह्न भोजन की थाली में परोसे गये खिलाड़ी में कीड़े मकोड़े मिलने पर नाराज छात्रों ने विद्यालय में जम कर हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने शासन – प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया.
इसके बाद नाराज छात्रों ने इस खिचड़ी चोखा को गड्ढ़े में फेंक दिया. बताया जाता है कि शनिवार को एनजीओ के द्वारा एकमा प्रखण्ड के विद्यालयों में खिचड़ी चोखा उपलब्ध कराया गया था.छात्रों का आरोप है कि प्रखण्ड के विद्यालयों में एनजीओ के द्वारा मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन कभी नहीं परोसा जाता है. बल्कि अत्यंत ही घटिया किस्म का मध्याह्न भोजन छात्रों को परोसा जाता है.
इस संबंध में माने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि इसकी सूचना बीईओ, एमडीएम प्रभारी व डीईओ को वाट्सएप के माध्यम से दे दिया गया है. माने मध्य विद्यालय के छात्रों के एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराये गये मध्याह्न भोजन के खिचड़ी में कीड़े मकोड़े मिलने के संबंध में पूछे जाने पर एकमा बीईओ रागिनी कुमारी ने बताया कि डीईओ से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.
उल्लेखनीय है कि इस घटना के पहले 9 सितम्बर को फुचटी खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत थाली में परोसे गये खिचड़ी चोखा में गोजर कीड़े मिले थे. इससे नाराज होकर छात्रों व अभिभावकों ने विद्यालय में पहुंचकर हंगामा व नारेबाजी किया गया था. इसके पहले उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर के मध्याह्न भोजन में कीड़े मकोड़े मिले थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



