छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस अब गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी, इस वजह से रेलवे लिया फैसला

छपरा। छपरा जंक्शन से लखनऊ जाने वाली ट्रेन के परिचालन में रेलवे के द्वारा बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जं. स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर वाशेबल एप्रन के अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 20 अगस्त से 18 सितम्बर तक ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन, आंशिक निरस्तीकरण एवं टर्मिनल परिवर्तन एवं पुनर्निधारण रहेगा।
शार्ट टर्मिनेशन-
छपरा से 19 अगस्त से 17 सितम्बर, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
लखनऊ जं. से 20 अगस्त से 18 सितम्बर, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
गाड़ियों का प्लेटफार्म परिवर्तन-
– 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से प्लेटफार्म संख्या-1 के स्थान पर 3 से चलाई जायेगी, 15204 लखनऊ जं0-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 से प्लेटफार्म संख्या-1 के स्थान पर 3 से चलाई जायेगी, 15008 लखनऊ जं0-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 से प्लेटफार्म संख्या-1 के स्थान पर 2 से चलाई जायेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







