Railway News: छपरा जंक्शन से चलनेवाली मथुरा एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के बभनान-गौर रेलवे स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-220 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण के कारण कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
मार्ग परिवर्तन
– 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 20 मार्च एवं 02 अप्रैल, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
– 04028 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– 04026 दिल्ली-रक्सौल विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस 21 मार्च, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस 03 अप्रैल, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 03 अप्रैल, 2025 को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
नियंत्रण/रिशिड्यूल-
– 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 मार्च, 2025 को मार्ग में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– 12512 तिरूवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस 21 मार्च, 2025 को 90 मिनट तथा 03 अप्रैल, 2025 को 60 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 03 अप्रैल, 2025 को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 21 मार्च, 2025 को अमृतसर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित
कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



