छपरा में मैट्रिक – इंटर पास अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी, इस दिन लगेगा नियोजन मेला

छपरा। छपरा में बेरोजगार युवक युगों के लिए एक सुनहरा मौका है। नियोजन कैंप के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। इसको लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (पता-बाजार समिति, साढ़ा, प्रेमनगर, काजरिया टाईल्स के सामने, रेडियेन्ट आई०टी०आई के बगल में) द्वारा कार्यालय परिसर में 12. जुलाई को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें नियोजक HRVS INDIA PVT. LTD. UP के द्वारा बिहार और झारखंड हेतु रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा। बताया गया कि इस कैंप में प्रोडक्शन, ऑपरेटर, हेल्पर के रिक्त 40 पदों पर चयन किया जाएगा । प्रोडक्शन, ऑपरेटर, हेल्पर के लिए शैक्षणिक योग्यता 10th पास, आई.टी.आई., डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष एवं वेतन 12378 से 15252 रुपये निर्धारित है।
बताया गया कि नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है। जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अतः अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







