
पटना। राज्य के सभी 19 नगर निगम क्षेत्रों में वाहनों की सुरक्षित पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। जगह-जगह वाहनों की अवैध पार्किंग और नगर निगम क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स ने स्थिति को और अधिक विकराल बना दिया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के सभी 19 नगर निगम क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों और अवैध होर्डिंग्स को तत्काल चिह्नित कर उन्हें व्यवस्थित करने का आदेश जारी किया है।
पार्किंग के नामपर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
साथ ही पार्किंग स्थलों के ऐसे ठेकेदारों को भी चिह्नित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है, जिनके पार्किंग का टेंडर समाप्त हो चुका है और वे आज भी पार्किंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। राज्य के कई नगर निगम क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों और उन स्थलों से पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली की सूचना भी विभाग के पास है। अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, राज्य के शहरी क्षेत्रों में वाहनों की बढ़ती संख्या और सीमित हो रही पार्किंग की सुविधा से निपटने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी नगर निगम क्षेत्रों में अवस्थित पार्किंग स्थलों पर वाहनों के पार्किंग के लिए निर्धारित रेट चार्ट लगाने का भी आदेश दिया है। ताकि पार्किंग शुल्क को लेकर लोगों में किसी तरह की भ्रम या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
पार्किंग की समस्या गंभीर
उपमुख्यमंत्री ने वाहनों की पार्किंग को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के नियम से संबंधित बोर्ड हर जगह लगाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि राज्य के विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। इसका मुख्य कारण सीमित स्थान, अतिक्रमण और वाहनों की रोज बढ़ रही संख्या है। सड़कों पर फैला अतिक्रमण इस समस्या को और अधिक गंभीर बना रहा है। हाल के दिनों में राज्यभर में पार्किंग की समस्या एक महत्वपूर्ण शहरी चुनौती के रूप में सामने आयी है। यह न केवल यातायात के प्रवाह को प्रभावित करता है, बल्कि शहरी जीवन के मूल ढांचे को भी प्रभावित कर रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



