सारण के रीत मयूर सिंह ने जीता मिस इको टीन इंडिया 2023 का खिताब, खूबसूरती के कायल हुए लोग

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव निवासी डॉ राकेश कुमार सिंह की पुत्री रित मयूर सिंह ने राजस्थान के जयपुर के आमेर में आयोजित मिस इको टीन प्रतियोगिता 2023 में विजेता घोषित हुई। इसमें अलग-अलग राज्यों से 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनकी उम्र 14 से 19 साल के बीच थी। इस कॉम्पिटिशन का आयोजन स्टार प्रोडक्सन की तरफ से आयोजित किया गया था जिसमें कई राउंड की प्रतियोगिता में पटना की जीडी गोयनका की वर्ग 12 की छात्रा रित मयूर सिंह को मिस इको टीन प्रतियोगिता 2023 का ताज पहनाया गया।
रित मयूर सिंह सारण जिले की मशरक थाना क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव निवासी हार्डवेयर व्यवसायी बैधनाथ सिंह को पोती और डॉ राकेश कुमार सिंह व मां उषा सिंह की बेटी हैं। डॉ राकेश कुमार सिंह सिवान जिले के बसंतपुर सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं वही मां गृहनी हैं। रित मयूर सिंह अब 2024 में मिश्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वही उसके विजेता घोषित होने पर मशरक में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन महंतों,बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,डॉ चन्द्रशेखर सिंह,बिजली ठेकेदार श्री राम सिंह,युगल सिंह,डॉ कविता सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, हार्डवेयर व्यवसायी बैधनाथ सिंह, युवराज रूपेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह बिजली,आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, नगर पंचायत लोजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TrendingMarch 4, 2026Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, एक दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
देशMarch 4, 2026बिहार में सड़क पर कब्जा अब नहीं चलेगा! अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता







