
छपरा। सारण के लाल दानिश ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। कोयंबटूर ,तमिलनाडु में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक चल रहे नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छपरा के मो. कादिर ने हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता है ।
मो कादिर उर्फ दानिश के कोच शक्ति सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र राय एवं बिहार पुलिस के डीजी रविन्द्र शंकरण के प्रयास से पटना में पिछले एक वर्ष से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
जिसके फलस्वरूप सारण जिले के छपरा दहियावां निवासी शोएब अहमद एवं नसरीन खातून के पुत्र मो कादिर ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर बिहार का नाम पूरे देश में रौशन किया है। बिहार सरकार लगातार खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक प्रयास कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



