सुदूर ग्रामीण के प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए युवा महोत्सव एक महत्वपूर्ण मंच: जितेन्द्र राय

छपरा। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने प्रेक्षा गृह सारण में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया । गौरतलब हो कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग (सांस्कृतिक कार्य) निदेशालय, पटना के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, सारण के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023” का आयोजन प्रेक्षा भवन सारण में किया गया है।
उक्त अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि युवा उत्सव के आयोजन का उद्देश्य जिले के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव जिले के कलाकारों विशेषकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवा कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिले में गीत, संगीत सहित कला के विभिन्न विधाओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया है। किंतु विजेता तो कोई एक ही बन सकता है।
इसका यह कतई मतलब नहीं है कि जो विजेता नहीं बन सके उनमें प्रतिभा की कोई कमी थी। बल्कि, उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम जारी रखना चाहिए। क्योंकि जीत हार तो सामान्य सी बात है, कला की सेवा में लगे रहना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभागियों की क्षमता और उत्साह देख कर ऐसा लगता है कि निर्णायक मंडल को अपना निर्णय देने में चुनौती का सामना करना होगा।
उन्होंने प्रतिभागियों सहित निर्णायक मंडल को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और पूरे दिन उत्साह और उमंग से भरे माहौल में जिला युवा उत्सव के सफल आयोजन शुभकामनाएं दी। उद्घाटन कार्यक्रम उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी , जिला स्तरीय पदाधिकारी गण,बड़ी संख्या में प्रतिभागी और संबंधित आयोजन के निर्णायक मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



