
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज खेल विभाग एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। विजेता प्रतिभागियों को संबंधित खेल विधा के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित आयोजन स्थल पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत वुशू (बालिका) एवं हैंडबॉल (बालक) की प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सारण जिला का चयन किया गया है।
9 लेन के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण:
खेलो इंडिया के तहत खेलकूद के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 9 लेन के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया के तहत जयप्रकाश विश्वविद्यालय में ही लाइटिंग सुविधा युक्त सिंथेटिक हॉकी टर्फ तथा फुटबॉल मैदान के निर्माण एवं छपरा क्लब में स्विमिंग पूल के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजेंद्र स्टेडियम के आसपास से अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया। स्टेडियम के पास एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण हेतु भी प्रस्ताव तैयार कर खेल विभाग को भेजा जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा सभी पंचायत में खेल मैदान के विकास हेतु कवायत की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत में खेल मैदान के विकास हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक नगर पंचायत/निकाय में भी उपयुक्त खेल मैदान चिन्हित करने का निदेश दिया।
187 कलाकारों ने दिया आवेदन
कला संस्कृति की समीक्षा के क्रम में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विभिन्न विधाओं के स्थानीय कलाकारों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त कर संकलित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न विधाओं से संबंधित 187 कलाकारों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है। जिलाधिकारी ने सारण जिला के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से ऐसे स्थलों की पहचान कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







