छपरा के रास्ते दरभंगा से दिल्ली तक 24 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री की सुविधा के लिए 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया वाराणसी, गाजीपुरसिटी, बलिया,छपरा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा दरभंगा से 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 24 फेरों के लिये किया जायेगा।
22 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
04012 दिल्ली-दरभंगा आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, शाहजहाँपुर से 01.05 बजे, हरदोई से 01.53 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.50 बजे, सुल्तानपुर से 06.10 बजे, जौनपुर सिटी से 07.22 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.25 बजे, हाजीपुर से 16.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.50 बजे तथा समस्तीपुर से 18.35 बजे छूटकर दरभंगा 20.30 बजे पहुँचेगी।
छपरा और बलिया के रेल यात्रियों को मिलेगा लाभ
वापसी यात्रा में, 04011 दरभंगा-दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से 22.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, छपरा से 04.35 बजे, सुरेमनपुर से 05.15 बजे, बलिया से 06.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.10 बजे, औंड़िहार से 08.05 बजे, वाराणसी जं. से 09.15 बजे, जौनपुर सिटी से 10.20 बजे, सुल्तानपुर से 11.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.10 बजे, हरदोई से 15.32 बजे, शाहजहाँपुर से 16.30 बजे, बरेली से 17.27 बजे, मुरादाबाद से 19.05 बजे तथा गाजियाबाद से 21.50 छूटकर दिल्ली 22.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



