Green Field Expressway:छपरा से दिल्ली-वाराणसी का सफर होगा आसान, रिविलगंज से जुड़ेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
5000 करोड़ की सौगात, 118 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

छपरा। सारण जिले के लोगों के लिए जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। आने वाले साल में छपरा से सीधे वाराणसी, दिल्ली, कानपुर और अन्य बड़े शहरों का सफर और भी आसान हो जाएगा। गाजीपुर से रिविलगंज तक बनने वाले 118 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के जरिए लोग कम समय में अपना सफर पूरा कर सकेंगे।
5000 करोड़ रुपये की लागत
सूत्रों के अनुसार, गाजीपुर से मांझी-मझनपुरा होकर रिविलगंज प्रखंड को जोड़ने के लिए एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) 5000 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण करेगा। इसमें बनने वाला नया बाईपास, फोरलेन मार्ग के जरिए सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। यह परियोजना केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दी गई विशेष सौगात मानी जा रही है।
कनेक्टिविटी से यात्रा का समय घटेगा
स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बिहार के अन्य जिलों को भी इस एक्सप्रेस-वे से लाभ होगा। तेज रफ्तार और बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रा का समय घटेगा, ईंधन की बचत होगी और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद यह इलाका आर्थिक रूप से और भी सशक्त होगा।
गाजीपुर से मऊ-बलिया के बैरिया मार्ग से होते हुए यह सड़क रिविलगंज प्रखंड तक पहुंचेगी। इसके निर्माण से दिल्ली, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। साथ ही सारण क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचाने का मौका मिलेगा।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना के तहत लेन-दर-लेन चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें दक्षिणी किनारे से छपरा तक का विशेष लिंक रोड भी शामिल होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



