Train News: गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य को लेकर 5 ट्रेनों के स्टॉपेज स्थगित
जरवल रोड और करनैलगंज स्टेशनों पर यात्रियों को रहेगी असुविधा

रेलवे डेस्क। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के जरवल रोड और करनैलगंज स्टेशनों पर दिए गए अस्थायी ठहरावों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों के ठहराव पर असर पड़ेगा।
Reservation Chart: रेलवे में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट, तत्काल टिकट नियम भी सख्त
जरवल रोड स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव रद्द:
13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस
▪️ दिनांक: 29 जून से 03 जुलाई, 2025 तक13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस
▪️ दिनांक: 29 जून से 03 जुलाई, 2025 तक15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
▪️ दिनांक: 30 जून से 04 जुलाई, 2025 तक
करनैलगंज स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव रद्द:
11124 बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस
▪️ दिनांक: 29 जून से 03 जुलाई, 2025 तक11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस
▪️ दिनांक: 30 जून से 04 जुलाई, 2025 तक
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। यह असुविधा गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और संख्या दोनों में वृद्धि हो सकेगी।
Train Ticket Booking: अब रेल सफर होगा और स्मार्ट, नई प्रणाली से हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग संभव |
यात्रियों से अपील:
रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह परिवर्तन अस्थायी है और यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने







