छपरा में सोशल मिडिया पर अवैध हथियार लहराने वाले तीन गिरफ्तार

छपरा। सोशल मिडिया पर अवैध हथियार व जिंदा कारतूस का प्रदर्शन करने वाले तीन युवक को भगवान बजार थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।सारण पुलिस लोक सभा आम चुनाव को लेकर चुस्त दुरुस्त दिख रही है। भय मुक्त मददान कराने को लेकर सजग है लगतार पुरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मिडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
इसी क्रम में सोशल मिडिया पर एक वीडियो 07-04-2024 को वायरल था जिसमें तीन युवक हथियार लहराते और जिंदा कारतूस का प्रदर्शन कर लोगों में भय क़ायम कर थे। पुलिस द्वारा विडियो का सत्यापन किया गया तो पाया गया की विडियो में दिख रहे तीनों यवकों में भगवान बजार थाना क्षेत्र के रामलीला मठिया दरोगा राय चौक निवासी विजय सिंह का पुत्र, पियूष कुमार, सिवान जिला के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग निवासी स्व मंजित शर्मा के पुत्र अमन कुमार, बनियापुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी नागेंद्र राय के पुत्र विकास कुमार थे।
जिनको पुलिस ने एक टीम बनाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवको के पास से 01 जिंदा कारतूस 01 मोटरईसकिल बरामद किया है। इस कांड में भगवान बजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। टीम में शामिल भगवान बजार थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



