क्राइमछपरा

Arms Smuggling: छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF ने पांच तस्करों को दबोचा

छपरा में क्राइम नेटवर्क पर वार, हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

छपरा। सारण जिले के छपरा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जलालपुर थाना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्रम संख्यानामपिता का नामपताथानाजिला
1मोनू सिंहबसंत सिंहविशुनपुर कलाएकमासारण
2अभिषेक उपाध्यायस्व० अमरेन्द्र उपाध्यायराजापुरएकमासारण
3आदित्य कुमार सिंहरजनीश सिंहबसडीलाजलालपुरसारण
4राहुल कुमार सिंहरमेश सिंहकाकन टोला, धूपनगर धुववलखैरासारण
5रविरंजन सिंह उर्फ कुणाल सिंहयोगेन्द्रनाथ सिंहमाधोपुरजलालपुरसारण

एसटीएफ को मिली थी गुप्त सूचना

 पटना STF को गुप्त सूचना मिली थी कि छपरा से जलालपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से एक सफेद रंग की वैगनआर कार में सवार कुछ अपराधी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस लेकर बनियापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इसके बाद बसडीला स्थित NH-331 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान छपरा की ओर से आ रही संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक पिस्टल और 64 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो आरोपी मोनू सिंह और अभिषेक उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इन हथियारों को आदित्य कुमार सिंह को बेचने जा रहे थे और इससे पहले भी कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर बसडीला, काकन टोला धूपनगर धुववल और माधोपुर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान गिरोह के तीन अन्य सदस्य आदित्य कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह और रविरंजन सिंह उर्फ कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल 4 पिस्टल, 74 जिंदा कारतूस, पिस्टल के पार्ट्स, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार बरामद

क्रम संख्याबरामद सामानमात्रा
1पिस्टल04
2जिंदा कारतूस74
3पिस्टल स्लाइडर01
4टूटा बैरल01
5ड्राइविंग लाइसेंस01
6मोबाइल फोन05
7आधार कार्ड01
8पैन कार्ड01
9कीपेड मोबाइल01
10पर्स01
11कार01
12नगद राशि₹14,670

पुलिस ने सभी बरामद सामानों को विधिवत जप्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी का कार्य करते थे और पूर्व में भी कई लोगों को हथियार उपलब्ध करा चुके हैं।

इस मामले में जलालपुर थाना कांड संख्या 123/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(1) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

इस पूरे ऑपरेशन में जलालपुर थाना पुलिस एवं बिहार STF पटना की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button