छपरा से उधना के लिए चलेगी 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, आज हीं बुक करें कन्फर्म टिकट

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के ए-वन स्टेशन छपरा जंक्शन से उधना के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही भारी भीड़ को देखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 09041/09042 उधना-छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 दिन रविवार को तथा वड़ोदरा से 02 एवं 09 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
फलस्वरूप 09041 उधना-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 दिन रविवार को उधना से 22.00 बजे प्रस्थान कर सायन से 22.37 बजे, भरूच से 23.12 बजे, दूसरे दिन वड़ोदरा से 00.40 बजे, गोधरा से 01.55 बजे, रतलाम सें 05.10 बजे, नागदा से 05.52 बजे, कोटा से 09.40 बजे, सवाई माधोपुर से 11.07 बजे, गंगापुर सिटी से 12.22 बजे, बयाना से 14.52 बजे, आगरा फोर्ट से 17.00 बजे, टुण्डला से 17.32 बजे, इटावा से 18.22 बजे, गोविन्दपुरी 21.02 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज जं. से 01.40 बजे, बनारस से 03.55 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.05 बजे तथा बलिया से 07.27 बजे छूटकर छपरा 09.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 09042 छपरा-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 एवं 09 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार को छपरा से 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.12 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.32 बजे, बनारस से 16.52 बजे, प्रयागराज जं. 19.20 बजे, गोविन्दपुरी से 23.32 बजे, दूसरे दिन इटावा से 02.42 बजे, टुण्डला से 03.37 बजे, आगरा फोर्ट से 04.20 बजे, बयाना से 06.22 बजे, गंगापुर सिटी से 07.55 बजे, सवाई माधोपुर से 09.07 बजे, कोटा से 10.40 बजे, नागदा से 14.02 बजे, रतलाम से 14.55 बजे तथा गोधरा से 17.37 बजे छूटकर वड़ोदरा 19.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 14, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



