Summer Special Train: छपरा-थावे के रास्ते कोलकता तक चलेगी 18 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छपरा। ग्रीष्मकालीन यात्रा की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05060/05059 नंबर की लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन शुरू करने की घोषणा की है।
यह ट्रेन लालकुआं से 15 मई से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी, जबकि कोलकाता से 17 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को वापसी करेगी।
छपरा और सीवान जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी
यह ट्रेन कप्तानगंज, पडरौना, तमकुहीरोड, थावे, छपरा और सीवान जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को भीड़-भाड़ से राहत प्रदान करेगा और उन्हें सुरक्षित तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे द्वारा यह कदम ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए उठाया गया है।
सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन
05060 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोलागोकरननाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे,
कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे से 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी से 12.35 बजे, किऊल से 14.37 बजे, झाझा से 16.45 बजे, जसीडीह से 17.52 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, चितरंजन से 19.10 बजे, आसनसोल से 19.47 बजे, दुर्गापुर से 20.19 बजे, बर्द्धमान से 21.33 बजे, बैण्डेल से 22.25 बजे तथा नैहाटी से 22.55 बजे छूटकर कोलकाता 23.55 बजे पहुँचेगी।
थावे के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात
वापसी यात्रा में, 05059 कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे, बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चितरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 14.42 बजे, बरौनी से 16.25 बजे, समस्तीपुर से 17.35 बजे,
मुजफ्फरपुर से 18.35 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, छपरा से 21.40 बजे, सीवान से 22.35 बजे, थावे से 23.20 बजे, तमकुही रोड से 23.55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.32 बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.22 बजे, बस्ती से 03.50 बजे, गोंडा से 05.10 बजे, बुढ़वल से 06.02 बजे, सीतापुर से 07.35 बजे, लखीमपुर से 08.40 बजे, गोला गोकरननाथ से 09.12 बजे, मैलानी से 10.10 बजे, पूरनपुर से 10.54 बजे, पीलीभीत से 12.00 बजे, भोजीपुरा से 13.45 बजे तथा किच्छा से 14.35 बजे छूटकर लालकुआँ 15.45 बजे पहुँचेगी।
18 कोच लगाये जायेंगे
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशन ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन,रेल मदद 139 तथा आँन लाइन बेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







