यात्रियों को भीड़ से राहत दिलाएगी स्पेशल ट्रेन, छपरा के रास्ते बनारस से कोलकाता के बीच दौड़ेगी
बनारस-कोलकाता रूट पर 3 फेरे तय

छपरा। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (05047/05048) का संचालन अप्रैल माह में किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सीमित अवधि के लिए कुल 3 फेरों में चलाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन का संचालन (बनारस से कोलकाता – 05048)
यह गाड़ी 14, 21 और 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।
प्रमुख स्टॉपेज:
- वाराणसी जंक्शन – 11:00 बजे
- औंड़िहार – 11:50 बजे
- गाजीपुर सिटी – 12:40 बजे
- बलिया – 13:40 बजे
- रेवती – 14:18 बजे
- सुरेमनपुर – 14:34 बजे
- छपरा – 15:10 बजे
- दिघवारा – 15:44 बजे
- सोनपुर – 16:10 बजे
- हाजीपुर – 16:25 बजे
- शाहपुर पटोरी – 17:12 बजे
- बरौनी – 19:15 बजे
- किऊल – 20:47 बजे
- झाझा – 22:35 बजे
- जसीडीह – 23:10 बजे
- मधुपुर – 23:37 बजे
दूसरे दिन:
- चित्तरंजन – 00:32 बजे
- आसनसोल – 01:07 बजे
- दुर्गापुर – 01:40 बजे
- बर्द्धमान – 03:18 बजे
- बैण्डेल – 04:30 बजे
- नैहाटी – 05:05 बजे
- अंततः ट्रेन कोलकाता सुबह 06:15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा (कोलकाता से बनारस – 05047)
यह ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कोलकाता से सुबह 08:25 बजे चलेगी।
प्रमुख स्टॉपेज:
- नैहाटी – 09:25 बजे
- बैण्डेल – 09:54 बजे
- बर्द्धमान – 11:02 बजे
- दुर्गापुर – 12:13 बजे
- आसनसोल – 12:48 बजे
- चित्तरंजन – 13:14 बजे
- मधुपुर – 13:53 बजे
- जसीडीह – 14:18 बजे
- झाझा – 15:45 बजे
- किऊल – 16:30 बजे
- बरौनी – 18:35 बजे
- शाहपुर पटोरी – 19:32 बजे
- हाजीपुर – 21:05 बजे
- सोनपुर – 21:17 बजे
- दिघवारा – 21:42 बजे
- छपरा – 23:20 बजे
दूसरे दिन:
- सुरेमनपुर – 00:07 बजे
- रेवती – 00:23 बजे
- बलिया – 01:04 बजे
- गाजीपुर सिटी – 02:02 बजे
- औंड़िहार – 03:02 बजे
- वाराणसी जंक्शन – 03:50 बजे
- ट्रेन बनारस सुबह 04:15 बजे पहुँचेगी।
कोच संरचना (Coach Composition):
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 20 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी (AC 3 Tier Economy) 02 जनरेटर सह लगेज यान है।
यात्रियों के लिए खास बात
रेलवे की इस पहल से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को गर्मी के सीजन में कंफर्म टिकट और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







