5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Samsung को दिन में तारे दिखाने आया Lava का नया बजट फ्रेंडली फोन
Lava Shark

Lava Shark – लावा इंटरनेशनल ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Shark लॉन्च किया है। इस फोन में 50MP का AI रियर कैमरा के साथ 6.67 इंच के HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Lava Shark Specifications
डिस्प्ले
इस डिवाइस में बड़ी दमदार 6.67 इंच के HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया हुआ है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर
लावा शार्क में UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस Android 14 पर काम करता है। डिवाइस में AI मोड, पोर्ट्रेट, प्रो मोड और HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं।
रैम और स्टोरेज
यह फ़ोन 4GB रैम और 4GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया गया है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है।
रेटिंग और सेंसर
यह IP54 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन धूल और हल्की पानी की बौछारों से सुरक्षित रहता है। यह डिवाइस साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Bluetooth 5.0, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
Lava Shark कीमत
कीमत पर नज़र डालें तो Lava Shark की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Author Profile
Latest entries
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत
- July 14, 2026Auto117Km रेंज, 95.5Km/h टॉप स्पीड और स्पोर्टी डिजाइन के साथ Yamaha Aerox-E का प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
- July 13, 2026TechnologyAcer Sospiro A15 हुआ लॉन्च, मिल रहा Dual डिस्प्ले के साथ 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
- July 13, 2026राजनीतिMoto G77 Power की पहली सेल शुरू, 7000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल



