
छपरा। शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा तेलपा पुलिस लाइन के पास दिनदहाड़े हुई हत्याकांड में एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। नगर थाना को सूचना मिली थी कि छोटी तेलपा गांव में परशुराम राय के मकान के मुख्य गेट पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल घटना का उद्भेदन करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
वैज्ञानिक जांच और छापेमारी जारी
घटना की बारीकी से जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर बुलाया गया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
सारण एसएसपी ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है। मामले में शामिल हर व्यक्ति को चिन्हित कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि शहर में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
कटिहार का रहने वाला था मृतक
छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास दौड़ाकर गोली मारकर की गई हत्या मामले में मृतक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित दहरिया चौक निवासी कृष्णा सिंह के 41 वर्षीय पुत्र आजाद सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
परिवार के अनुसार, आजाद सिंह कटिहार में स्थित एक जूट मिल में कार्यरत था और लंबे समय से वहीं रहकर काम कर रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है और घटना के कारणों को खंगाल रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
राजनीतिFebruary 26, 2026छपरा में DM का बड़ा आदेश, होली में नहीं बजेगा DJ, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
राजनीतिFebruary 26, 2026Crime News: छपरा में दिन-दहाड़े किशोर को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
राजनीतिFebruary 26, 2026Wanted Criminal: सारण में फरार अपराधियों पर शिकंजा, 7 आरोपितों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना







