30वीं छपरा जिला शतरंज प्रतियोगिता का खिताब मोहित ने जीता
छपरा। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा स्थानीय भागवत विद्यापीठ में आयोजित 30वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का खिताब मोहित कुमार सोनी ने अपराजेय रहते हुए जीता । दूसरे स्थान पर प्रेम कुमार तथा तीसरे स्थान पर सागर कुमार रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर मकेश्वर चौधरी ने बच्चों से शतरंज खेलने का आह्वान किया और बताया कि शतरंज आपको मानसिक रूप से बलवान बनाता हैं । एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड सुशील कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को शतरंज में लगातार अभ्यास करने का सलाह दिया और उन्हें अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिश्रा ने की जबकि संचालन मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने की ।
प्रतियोगिता रिपोर्ट कुमार शुभम एवं अमरेंद्र कुमार ने दिया जबकि प्रकाश सिंह, मणि शंकर मिश्रा, मनीष कुमार सिन्हा, विक्की आनंद, सुरभित दत्त, अदित्य अग्रवाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया । इस अवसर पर रणधीर कुमार सिंह, सनी कुमार सिंह, धनंजय कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, आदित्य कुमार, डॉ इंद्र कांत शर्मा, आलोक कुमार गुप्ता सहित कई शतरंज प्रेमी उपस्थित रहे ।
मुख्य निर्णायक कुमार शुभम एवं आयोजन सचिव अमरेंद्र कुमार के अनुसार अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :
1.मोहित कुमार सोनी
2. प्रेम कुमार
3. सागर कुमार
4. नीतेश रंजन
5. आर्यन सिंह
6. शिवम आनंद
7. सुमित कुमार
8. दिव्यांशु वर्मा
9. अमनदीप चौहान
10. अम्बर श्रीवास्तव
राइजिंग स्टार : कुमारी सृष्टि, प्रियांशी, आकर्ष कुमार, सार्थक प्रियदर्शी, वैष्णवी, वैष्णवी कुमारी, आर्यन कुमार, रियांश भारद्वाज, अंश सिंह, श्रद्धा, दिव्यांशु कुमार
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



