सारण SSP ने रिविलगंज थाने का किया निरीक्षण, 5 साल से अधिक पुराने कांडों का SHO करेंगे निष्पादित

छपरा: सारण के सीनियर पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने रिविलगंज थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक और रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान SSP ने रिविलगंज थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों को सिटिजन एंड सेंट्रिक पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
5 साल से अधिक पुराने गंभीर कांडों का प्रभार थानाध्यक्ष स्वयं लेकर करें निष्पादन
SSP ने स्पष्ट किया कि 5 साल से अधिक पुराने गंभीर कांडों का प्रभार थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर उसे निष्पादित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, थाना के प्रत्येक कर्मी पर नजर रखने, आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी। इस निरीक्षण के माध्यम से SSP ने पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।
रिविलगंज थाना के सभी अभिलेखों और पंजीयों की गहन जांच की गई।अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार के लिए निर्देश दिया गया। लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। थाना और कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
महिला हेल्प डेस्क में कार्यरत महिला पुलिस पदाधिकारियों को महिला परिवादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का समाधान विधि-सम्मत तरीके से करने के निर्देश दिए गए। स्पीडी ट्रायल के लिए कांडों का चयन करने और दागियों की नियमित जांच करने का आदेश दिया गया।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



