रिबेल संस्थान का 31वां वार्षिक सह सम्मान समारोह का आयोजन

छपरा। Love Hindi – Speak English के स्लोगन के साथ छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाली शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थान रिबेल संस्थान का 31वां वार्षिक सह सम्मान समारोह 2023 का आयोजन शहर के प्रेक्षा गृह सह आर्ट-गैलरी में किया गया। वहीं कार्यक्रम की अगाज सुपर अचीवमेंट अवार्ड, आदर्श अभिभावक सम्मान, मातृ सम्मान, सबके साथी सम्मान, सफर के साथी सम्मान, समाज के साथी सम्मान, ग्लोरी आफ सारण सम्मान, माइलस्टोन अवार्ड, एवं स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर अवार्ड सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री, बिहार श्री जितेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री राय रिबेल संस्थान के छात्र-छात्राओं को धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते देख गौरवान्वित हुए। उन्होंने कहा कि रिबेल कोचिंग संस्थान अवार्ड समारोह कई वर्षों से करता आ रहा है। तमाम छात्र-छात्राओं एवं उनके माताओं को सम्मान करता है। वहीं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ बीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि इस दुनिया में मनुष्य को संस्कारी एवं संवेदनशील बनाने में मां की बहुत बड़ी भूमिका रहती है।
वर्ष 2023 का बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द इयर का अवार्ड रिबेल की टैलेंटेड स्टूडेंट अंबिका भारती व रनरअप प्रथम कुमार एवं तृतीय स्थान पर जीशान रहे। स्टूडेंट ऑफ द इयर के लिए चुने गये छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, मेडल व प्रशस्ति पत्र सहित कई अन्य कई ऑफर प्रदान किया गया। वहीं संस्था के निदेशक विक्की आनंद ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हर वर्ष रिबेल अवार्ड का आयोजन किया जाता है जिसमें कोचिंग के बेस्ट स्टूडेंट को एक प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित किया जाता है। संस्था विद्यार्थियों को अंग्रेजी की उन्नत शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं में धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने की क्षमता लाना ही हमारा पहला लक्ष्य है। रिबेल जैसी संस्था के द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उनके माताओं को भी सम्मान देने की परंपरा रही हैं और इस दिशा में कदम से कदम बढ़ाते हुए ‘मदर्स अवार्ड’ के नाम से आयोजित इस सम्मान समारोह में कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं की माताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
मौके पर डॉ० एस० के० पांडे, डॉo यू० के पाठक, संजीवनी नर्सिंग होम के निदेशक डॉ० अनिल कुमार, सी०पी०एस० के चेयरमैन डॉ० हरेंद्र सिंह, प्रो० डॉ० उदय शंकर ओझा, डॉ० संजीव कुमार सिंह, डॉ० विकास कुमार सिंह, ऐक्सिस बैंक के प्रबंधक सुशील कुमार वर्मा, सत्यप्रकास यादव, डॉ० कुशेश्वर प्रसाद, रिबेल किड्स केयर के प्राचार्य शर्मिला आनंद, शिक्षिका सीमा संकल्प, शिक्षिका कंचन बाला, अवंती क्लासेस के डायरेक्टर कुमार सौरभ , मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय, पूर्व विधायक मुन्द्रिका राय,कमलेश राय, कृष्ण एण्ड कृष्ण के चेयरमैन स्वेतांक राय ‘पप्पू’ हैजलवुड प्राचार्य बीo सिद्धार्थ उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ मनोज संकल्प ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



