CBSE 10th Result: एएनडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आरुषि गौतम 97% के साथ बनी टॉपर
विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया

छपरा। सारण जिले के खलपुरा स्थित एएनडी पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष का परिणाम विद्यालय के स्थापना काल से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है, जिससे पूरे स्कूल परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है।
विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में एएनडी पब्लिक स्कूल, खलपुरा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो संस्था के शैक्षणिक स्तर और अनुशासन को दर्शाता है।
परीक्षा में आरुषि गौतम ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। वहीं, ऋषिका कुमारी ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शुभम कुमार और प्रतीक कुमार संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इन छात्र-छात्राओं ने हासिल किया 90 प्रतिशत से अधिक अंक
इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में अंश कुमार (93.8%), आलिया हसन (93.2%), अदिति प्रताप (92.6%), शिवांशु राज (91.8%), आमिर नेयाज़ (91.8%), दिव्यांशी राजपूत (91.2%), हर्षवर्धन सिंह (90.6%) और यासिर यूसुफ (90%) शामिल हैं।
विद्यालय के कुल 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 49 छात्रों ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए, जबकि 58 छात्रों ने 70 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर सफलता पाई।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई दी।
स्थापना के बाद यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1994 में स्थापना के बाद यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। वहीं, विद्यालय की सचिव अनीता सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की लगन का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



