सारण डीएम ने भेजा प्रास्ताव, ट्रैफिक और डोरीगंज थाना के लिए बनेगा नया भवन

छपरा। सारण जिले के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
डोरीगंज थाना और यातायात थाना भवन के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है, और विधिवत प्रस्ताव प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ औचक छापामारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। सरकारी दफ्तरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना की प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों को अविलंब मीटर लगाने का आदेश दिया। न्यायालय से संबंधित मामलों में सभी अधिकारियों को समय पर तथ्य विवरणी दाखिल करने की निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निरोधात्मक कार्रवाई और सीसीए के तहत प्रस्ताव भेजने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा, शस्त्र अनुज्ञप्ति के सत्यापन की कार्रवाई करने को भी कहा गया।
मद्यनिषेध और जप्त वाहनों की नीलामी:
मद्यनिषेध के तहत जप्त वाहनों की नीलामी और जप्त शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना:
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लाभुकों से वाहन क्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, बस स्टॉप के निर्माण के लिए भी निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही गई।
खेल विभाग द्वारा 781 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, 25 से 27 अप्रैल तक मशाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और मई माह में सीआरसी स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बैठक में उपविकास आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी, नगर आयुक्त, और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी भी जुड़े थे।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 23, 2026PMCH में एक ही छत के नीचे मिलेगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे की सुविधा
बिहारJune 23, 2026अब पेड़ की छांव नहीं, AC लॉउंज में मिलेगा आराम; गिग वर्कर्स के लिए नई पहल
क्राइमJune 23, 2026Saran Crime News: सारण में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने पिस्टल-कारतूस के साथ तीन को दबोचा
छपराJune 23, 2026सारण प्रमंडल में यातायात व्यवस्था होगी हाईटेक, गोपालगंज में बनेंगे 3 नए चेकपोस्ट



