छपरा में बालू लदी जब्त ट्रकों की होगी निलामी, 99.48 करोड़ रूपये राजस्व वसूली का लक्ष्य

छपरा। सारण में अवैध बालू लदी ट्रकों की निमाली की जायेगी। इसके साथ सड़कों पर खड़ी ट्रकों को रखने के लिए जगह चिन्हित किया जायेगा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अवैध बालू के कारोबार को रोकने हेतु की जा रही छापामारी के क्रम में जब्त अवैध बालू से लदे ट्रकों को सड़कों पर लगाकर रखने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई ।उन्होंने बैठक में बताया कि इससे यातायात के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है ।
निलामी समिति का होगा गठन:
इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी अंचलाधिकारीयों को जब्त ट्रकों को रखने हेतु जमीन का चयन कर अविलंब प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। चयनित जमीन पर रखे गए ट्रकों की नीलामी हेतु जिला नीलाम समिति के गठन हेतु प्रस्ताव देने का भी निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। ताकि तत्काल कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन कर अवैध बालू के साथ ट्रकों को भी निस्तारित किया जा सके। तत्काल सड़कों पर लगे ट्रकों को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया गया।
99.48 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य:
जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार के द्वारा जिला को राजस्व वसूली हेतु 99 करोड़ 48 लाख का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसके तहत नवंबर 2023 माह तक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के पूर्व वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 में 15 दिसंबर 2023 तक अवैध बालू के कारोबार के विरुद्ध कुल 883 एफआईआर दर्ज की गई। इसके तहत कुल 893 गिरफ्तारी एवं 3476 वाहन जप्त किए गए हैं । बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला ने सभी थाना प्रभारी को जप्त वाहनों की सूची एवं अध्यतन स्थिति की जानकारी अविलंब देने का निर्देश दिया। बैठक में जिला खनन टास्क फोर्स समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMay 8, 202640 साल पुराना रेलवे आरक्षण सिस्टम होगा अपग्रेड, AI बताएगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं
क्राइमMay 8, 2026Double Death Mystery: सारण में देवरानी-जेठानी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप, घर में मिला बॉडी
क्राइमMay 8, 2026Saran Crime News: तिलक समारोह में खूनी वारदात का 24 घंटे में खुलासा, हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमMay 8, 2026सारण में लूट व डकैती के मामले में 10 वर्षों से फरार अपराधी सोहरम नट गिरफ्तार







