छपरा के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी होगा परिचालन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04411 सहरसा-नई दिल्ली वाया छपरा,सीवान,देवरिया सदर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 02 मई, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04411 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 02 मई, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी से 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोण्डा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टूण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाजियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 9, 2026Rojagar Mela: छपरा में लगा रोजगार का महाकुंभ, 796 युवाओं को मिली नौकरी
छपराFebruary 9, 2026सारण में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए DDC ने दिया आदेश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
करियर – शिक्षाFebruary 8, 2026UGC NET Result: पहले ही प्रयास में राजेंद्र कॉलेज के अमित और सुरुची ने किया यूजीसी-नेट क्वालिफाई
क्राइमFebruary 8, 2026Saran Crime News: सारण पुलिस ने CLA Act के कुख्यात फरार अपराधी रामबहादुर महतो को दबोचा







