Chhapra News: सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, कर्तव्यहीनता के आरोप में भेल्दी SHO को किया सस्पेंड
समय-सीमा के अंदर आरोप-पत्र दाखिल नहीं करना पड़ा भारी

छपरा। सारण के एसएसपी कुमार आशीष ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में भेल्दी थाना प्रभारी संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध यह कार्रवाई भेल्दी थाना कांड संख्या 341/24 के आरोपितों के विरुद्ध नियत समय-सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण की गई है।
5 दिनों के अंदर मांगा गया था स्पष्टीकरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपित बच्चा सिंह, पंकज सिंह और हरिदेव सिंह को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 187(3) के तहत लाभ मिल गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा ने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा था। पांच दिनों के भीतर प्राप्त स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए पु०अ०नि० संदीप कुमार को निलंबित करते हुए सामान्य जीवन यापन भत्ता पर पुलिस केन्द्र, सारण में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।
Crime News: छपरा के स्वर्ण आभूषण व्यवसायी से झारखंड में 80 लाख रूपये की सोने की लूट |
| सारण एसएसपी कुमार आशीष ने कहा कि कर्तव्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों से अपेक्षित है कि वे अपने कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा, तत्परता और विधिक मर्यादा के साथ करें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अपराध संबंधी जानकारी पुलिस को दें और कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



