राजनीति
छपरा से होकर चलने वाली अमृतसर एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर-गोंडा खण्ड के परसा तिवारी स्टेशन पर गर्डर लाँचिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाँक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निधारण निम्नवत रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- आनन्द विहार टर्मिनल से 07 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 07 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- कटिहार से 07 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निधारण-
- एर्नाकुलम से 06 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस एर्नाकुलम से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
- साबरमती से 07 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस साबरमती से 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
- अयोध्या धाम से 08 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 05426 अयोध्या धाम-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी अयोध्या धाम से 45 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



