रेलवे की मल्टीट्रैकिंग की सौगात, 318KM बनेगा नया रेलवे ट्रैक, 6,405 करोड़ से बदलेगा 7 जिलों का रेल नक्शा
6,405 करोड़ की लागत से झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में दो बड़ी मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

रेलवे डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारतीय रेल के नेटवर्क विस्तार को नई गति देते हुए 6,405 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों में रेलवे का विद्यमान नेटवर्क 318 किलोमीटर तक बढ़ेगा।
परियोजनाओं का विवरण:
कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण (133 किमी) – यह खंड झारखंड के कोयला उत्पादक क्षेत्रों से होकर गुजरता है और पटना-रांची के बीच सुगम और कुशल रेल संपर्क सुनिश्चित करता है।
बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण (185 किमी) – यह लाइन कर्नाटक के बेल्लारी व चित्रदुर्ग तथा आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले को जोड़ती है, जो औद्योगिक और खनिज परिवहन के लिहाज से बेहद अहम है।
प्रमुख लाभ:
- यात्री सुविधा में सुधार और रेल सेवाओं की समयबद्धता व विश्वसनीयता बढ़ेगी।
- लॉजिस्टिक लागत में कमी, जिससे उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा।
- तेल आयात में 52 करोड़ लीटर की बचत और CO₂ उत्सर्जन में 264 करोड़ किलोग्राम की गिरावट, जो पर्यावरणीय दृष्टिकोण से 11 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
- 49 मिलियन टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त मालवाहन क्षमता विकसित होगी।
- निर्माण कार्य के दौरान 108 लाख मानव दिवसों का प्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा।
- ये परियोजनाएं 1,408 गांवों और लगभग 28.19 लाख लोगों को बेहतर रेल संपर्क से जोड़ेंगी।
Lalitpur Singrauli Rail Line: 171KM लंबी रेलवे लाइन बिछायी जायेगी, 71KM ट्रैक बनकर तैयार |
विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम:
रेल मंत्रालय की ये पहल प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान का हिस्सा है, जो देश में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए एकीकृत प्रयासों का परिणाम है। यह न सिर्फ बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगा, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को भी बल देगा, विशेषकर ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में।
IRCTC का बड़ा एक्शन: 2 करोड़ अकाउंट बंद, आपका नंबर तो नहीं? तुरंत करें आधार लिंक |
इन दोनों परियोजनाओं से न केवल माल और यात्री परिवहन को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह निर्णय भारत को पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी और आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







