सारण में विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत 427 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
छपरा। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत कई पदों के लिये कर्मियों का नवनियोजन किया गया है। इसके तहत सारण जिला के लिये नवनियोजित 16 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 32 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो , 31 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 348 विशेष सर्वेक्षण अमीन को पदस्थापित किया गया है।
सभी नव नियोजित कर्मियों को आज प्रेक्षा गृह छपरा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विज्ञान एवं प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग -सह- प्रभारी मंत्री सारण जिला द्वारा नियोजन पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर रही है। आज का यह कार्यक्रम इसी अभियान की एक कड़ी है। उन्होंने सभी नवनियोजित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी लगन के साथ निर्वहन कर सर्वे कार्य को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने को कहा। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।
पटना में आयोजित राज्यस्तरीय नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम का यहाँ भी सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक जनक सिंह, विधायक डॉ० सी एन गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी नवनियोजित कर्मी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



