संजीवनी नर्सिंग होम में 200 मरीजों के बीच डॉ अनिल कुमार ने किया ओआरएस का वितरण
छपरा। चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। शहर की गलियों व बाजारों में दोपहर होते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। सोमवार की दोपहर पारा 41 के पार चला गया। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी, चेचक से पीड़ित मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी हैं।
इसी उद्देश्य से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में दिखाने के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों के बिच सोमवार को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने ओआरएस लिक्विड का वितरण किया। इस मौके पर करीब 200 सौ से अधिक मरीजों और उनके परीजों के बिच ओआरएस लिक्विड का वितरण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को कई तरह के रोगों से दो-चार होना पड़ रहा है। डीहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं इन मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार भी धूप में दौड़-धूप करने की वजह से वह भी कहीं ना कहीं पीड़ित हो जा रहे हैं। इस मौसम में लोगों के ब्लड प्रेशर कम होने की भी शिकायत लगातार आ रही है। ऐसे में ओआरएस काफी लाभदायक साबित होगा।
उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों को पसीना ज्यादा निकलता हैं और लोग पानी कम पीते हैं जिसके चलते इस तरह की समस्याएं और ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत मिल रही है। इसी वजह से आज नर्सिंग होम में आये मरीजों एवं उनके परिजनों के बिच ओआरएस लिक्विड का वितरण किया है। उन्होंने कहा की इलाज के साथ -साथ सजम भी बहुत मायने रखता है। तो लोगों को जागरूक करना भी हमारा धर्म है। लोग बीमार पड़ने के बाद तो हॉस्पिटल में जायेगे ही जायेगा लेकिन पुरे समाज का यह दायित्व बनता है की लोगों को जागरूक करें।
स्वस्थ्य विभाग भी हर माध्य से धुप में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रही है तो मेरा भी यह धर्म है की लोगों को इस के प्रति सचेत करें और उसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ओआरएस लिक्विड का वितरण किया गया। इस मौके पर चिंटू कुमार, लक्ष्मण यादव, स्वेता सिंह, मुन्नी जी, रीता कुमारी, शैलेश कुमार, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



