JDS पब्लिक स्कूल में रचनात्मकता की चमक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान
निबंध व भाषण में दिखी बच्चों की प्रतिभा

छपरा (रिविलगंज)। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित थाना के पास संचालित जेडीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक सांस्कृतिक व शैक्षणिक माहौल उस समय उत्साह से भर गया, जब हिंदी निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह के दौरान चयनित छात्रों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता, बौद्धिक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में 37 छात्रों की भागीदारी, 15 प्रतिभागी सम्मानित
हिंदी निबंध और भाषण प्रतियोगिता में कुल 37 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था, जिनमें से 15 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्र-छात्रियों में कक्षा 7 के छात्र पूजा कुमारी मिश्रा, आयुषी कुमारी, श्रेष्ठ संकल्प, फिरदोस प्रवीण, साक्षी कुमारी, कक्षा 8 के छात्र राजनंदनी, विशाल सिंह, प्रतिक रंजन, अंशिका कुमारी सिंह, अमन यादव, कक्षा 9 के छात्र, परी सिंह, रिया कुमारी सिंह, सिखा कुमारी तथा अन्य छात्रइन छात्रों को मंच पर सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
“प्रतिभा निखारने का माध्यम है ऐसी प्रतियोगिताएं”
स्कूल के संस्थापक कौशल किशोर सिंह उर्फ सीबू सिंह और प्राचार्य नितेश कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उनके अनुसार, “हमारा उद्देश्य बच्चों को मंच देकर उनकी सोच, बोलने की क्षमता और रचनात्मकता को मजबूत करना है। ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को नई दिशा देते हैं।”
शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, कार्यक्रम सफल
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उपस्थित शिक्षकों में गौतम प्रसाद, नरेंद्र कुमार सिंह, ललित नारायण मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, विनय कुमार, कन्हैया कुमार, धीरज मिश्रा, सुबोध सिंह, चंदन कुमार, दीपिका कुमारी, मंदीप कुमार, सोनी सिंह, बेबी भारती, वर्षा कुमारी, गुलाबशा, निधि कुमारी, कनक कुमारी, सुरभि कुमारी, सृष्टि कुमारी, सरिता देवी, खुशबू खातून, विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







