New New Suzuki Alto 2025: नई Alto का फेसलिफ्ट वर्जन चकाचक लुक के साथ लॉन्च, 28 KM माइलेज और स्मार्ट फीचर्स से लैस
New Suzuki Alto 2025 का नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश

New Suzuki Alto 2025 – जापान में सुजुकी (Suzuki) ने नया 2025 Alto का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है. इस नई फेसलिफ्ट ऑल्टो डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और अब यह पहले से ज्यादा फीचर्स के साथ आती है. इसके साथ ही यह जापान की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड मिनी कार बन गई है. आइये जानते है इसके खासियत के बारे में।
किफायती और शहरों के लिए एक बेहतर विकल्प
बता दें कि कि जापान में पेश की गई यह Alto, भारत में बिकने वाली ऑल्टो से बिल्कुल अलग है. जापान में Alto को Kei कार कैटेगरी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि यह कार साइज में छोटी, किफायती और शहरों के लिए एक बेहतर विकल्प है.
Alto फेसलिफ्ट का डिजाइन
इस फेसलिफ्ट में आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़ा बदला हुआ बंपर डिजाइन, और राउंड शेप में लोअर एयर इनटेक देखने को मिलते हैं. पीछे की तरफ अब नई रूफ स्पॉइलर दी गई है जो गाड़ी को स्पोर्टी लुक देती है. हालांकि बाकी बॉडी पैनल पहले जैसे ही रखे गए हैं. यह कार अभी भी चार-सीटर टॉलबॉय डिजाइन में आती है, जिससे केबिन में बैठने की जगह अच्छी मिलती है.
नई सुजुकी ऑल्टो के फीचर्स
नई सुजुकी ऑल्टो अब पहले से भी ज्यादा प्रैक्टिकल और स्मार्ट हो गई है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सुजुकी कनेक्ट ऐप इंटीग्रेशन और स्मार्टफोन से रिमोट एयर कंडीशनिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. हाइब्रिड वर्जन में लेदर स्टीयरिंग व्हील, क्रोम डोर हैंडल्स और स्टील व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
ऑल्टो 2025 मॉडल में 660cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो दो वर्जन (नेचुरली एस्पिरेटेड और माइल्ड हाइब्रिड) में आता है. नया Alto Hybrid मॉडल अब WLTC सर्टिफाइड 28.2 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जो पिछले वर्जन के 27.6 किमी/लीटर से बेहतर है. इसके साथ ही यह जापान की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड मिनी कार बन गई है.
सेफ्टी फीचर्स
इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे कि डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट II, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और ट्रैफिक लाइट डिपार्चर नोटिफिकेशन. इन सुविधाओं के साथ ऑल्टो अब केवल माइलेज के लिए नहीं, बल्कि सेफ्टी के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन चुकी है.
वेरिएंट्स और कीमत
जापान में 2025 Suzuki Alto के दो वर्जन पेश किए गए हैं. इसका नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन 11,42,900 येन (लगभग 6.76 लाख) में आता है, जबकि टॉप हाइब्रिड AWD वर्जन की कीमत 16,39,000 येन (लगभग 9.70 लाख) रखी गई है.
भारत में इसकी लॉन्चिंग
हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Suzuki इस मॉडल को कस्टमाइज करके भारतीय बाजार के लिए लॉन्च कर सकती है.
Author Profile
Latest entries
- July 8, 2026TechnologySnapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Phone (4b), जानें क्या है इसकी कीमत और खूबियां
- July 7, 2026AutoSkoda Peaq EV: स्कोडा ने पेश की अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 647 KM
- July 7, 2026TechnologyBusiness Idea 2026: बेरोजगार बैठने से अच्छा घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर महिने कमाएं तगड़ा मुनाफा
- July 5, 2026Auto72kmpl माइलेज और नए लुक के साथ Hero Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च, कीमत ₹86,500



