Train Updates: छपरा से होकर चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों की फेफना स्टेशन पर नियमित ठहराव की मंजूरी
फेफना स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव मंजूर
Railway News Desk: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लेते हुए फेफना रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव प्रदान किया है। इस निर्णय से न केवल फेफना बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया–बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस तथा 15083/15084 छपरा–फर्रुखाबाद–छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस को फेफना स्टेशन पर नियमित ठहराव दिया गया है।
इस नई सुविधा का शुभारंभ 16 जनवरी 2026 को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को अपराह्न 16:35 बजे फेफना स्टेशन से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र “दयालु” हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद (बलिया) सनातन पांडेय, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक फेफना संग्राम सिंह, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 16 जनवरी 2026 से फेफना स्टेशन पर
- गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस शाम 16:33 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव लेकर 16:35 बजे गोंदिया के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस रात 23:41 बजे फेफना पहुंचेगी तथा 23:43 बजे बरौनी के लिए रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 15083 छपरा–फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस फेफना स्टेशन पर 19:49 बजे पहुंचेगी और 19:51 बजे फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
- वापसी में गाड़ी संख्या 15084 फर्रुखाबाद–छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस सुबह 05:42 बजे फेफना पहुंचेगी और 05:44 बजे छपरा के लिए रवाना होगी।
इन ट्रेनों के ठहराव से फेफना एवं आसपास के यात्रियों को रसड़ा, इंदारा, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, जौनपुर, वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, रायपुर, गोंदिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी जैसे प्रमुख स्टेशनों तक सीधी रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से क्षेत्रीय यात्रियों को न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी आसान होगी। स्थानीय जनता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे फेफना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



