
छपरा। सारण पुलिस ने दाउदपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दाउदपुर थाना पुलिस ने एक त्वरित और संगठित कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दाउदपुर थाना कांड संख्या-261/25 का प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार प्रसाद चोरी की मोटरसाइकिल लेकर दाउदपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बनवार ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कागज मांगने पर हुआ चोरी का खुलासा
तलाशी में आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। कागजात मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों सैफ अली और अनवर अली के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर ग्राम बलेसरा और ग्राम दाउदपुर साई टोला में छापेमारी की, जिसमें 4 और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई और 2 और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल 3 अभियुक्त और 5 चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। दाउदपुर थाना कांड संख्या-19/26 में मामला दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अमित कुमार प्रसाद, पिता-अरुण प्रसाद, सिसवां खुर्द, थाना दाउदपुर।
- अनवर अली, पिता-मो० कलामुद्दीन, बलेसरा, थाना दाउदपुर।
- सैफ अली, पिता-साबिर अली, दाउदपुर साई टोला, थाना दाउदपुर।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दाउदपुर और उनकी टीम के अन्य पदाधिकारी/कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिले में चोरी की घटनाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
सारण एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है। चोरी और अन्य अपराध रोकने के लिए नियमित वाहन जांच और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से ऐसे गिरोहों को तेजी से पकड़ने का काम जारी रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



