रिविलगंज में अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

छपरा।जिले के रिविलगंज थाना पुलिस ने रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला रेलवे अंडर पास के समीप सोमवार को अपराध की योजना बना रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। रिविलगंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि आपराधिक घटना के अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं।इसी दौरान एक टीम बनाकर सेंगर टोला अंडर पास के समीप छापेमारी की गई तो चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी में रिविलगंज थान क्षेत्र बड़का बैजुटोला निवासी शत्रुधन सिंह के पुत्र बादल सिंह,रिविलगंज गोदना नसरुद्दीन खान के पुत्र कलामुद्दीन उर्फ छोटू हैं, रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजुटोला संकर दयाल ठाकुर के पुत्र धनु ठाकुर, रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मोर के हरेराम राय के पुत्र अभय कुमार राय हैं। अपराधियों के पास से बरामद 06 मोटरसाइकिल,01 देशी कट्टा, 02 गोली, 04 मोबाइल, 02 चाइनीज चाकू, लुटा गया बैंक का चाभी का गुच्छा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी लूट चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
हाल ही में छह दिसंबर को रिविलगंज थाना क्षेत्र के छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर मुकरेरा के समीप से हथियार के भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरबीएल के मैनेजर राहुल कुमार सिन्हा ने थाना में दिये आवेदन में बताया था कि एकमा आरबीएल फींसर्व के अपने ब्रांच से कार्य खत्म कर छपरा के लिए लौट रहे थे इसी बीच मुकरेरा वीआईपी चिमनी के समीप रात्रि साढ़े 8 बजे चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रोककर कलेक्शन किया हुआ 50,000 नगद रुपए, अंगूठी चैन, होंडा का मोटरसाइकिल, मोबाईल तथा बैंक का चाभी लूट कर कोपा के तरफ फरार हो गए थे। पुलिस ने करवाई करते हुए जांच में जुट गई थी और आज कामयाबी हासिल कर लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



