छपरा के रास्ते चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का समय में हुआ बदलाव

छपरा। पूर्वोतर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन के रास्ते दरभंगा से अहदाबाद तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इसको लेकर रेलवे ने सूचना जारी कर दी है। रेलवे प्रशासन ने दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के अहमदाबाद आगमन समय में संशोधन किया है। यह बदलाव 16 अक्टूबर से लागू होगा।
दरभंगा से चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब अहमदाबाद स्टेशन पर संशोधित समय 00.55 बजे पहुंचेगी, पहले यह समय 01.10 बजे था।
इसी तरह, वाराणसी सिटी से चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी अहमदाबाद स्टेशन पर संशोधित समय 00.55 बजे पहुंचेगी, पहले यह समय 01.10 बजे था।
रेलवे प्रशासन ने यह बदलाव परिचालनिक सुगमता के लिए किया है। यह बदलाव यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा और उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



