
छपरा: किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” सारण जिले में तेज़ी से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।
पंचायत स्तर पर चलेगा विशेष अभियान
जिला प्रशासन, सारण के निर्देश पर पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर किसानों के अधिकतम पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। कर्मियों द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
Vegetable sales center: दूध के बाद अब सब्जी में भी ‘सुधा मॉडल’, किसानों के लिए सरकार की नई पहल
प्रशासन के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से मिल सकेगा। पंजीकरण के बाद किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
यहां करा सकते है रजिस्ट्रेशन
फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा स्वयं के नाम से जमाबंदी की आवश्यकता होगी। किसान अपने निकटतम CSC/वसुधा केंद्र, कृषि कार्यालय अथवा संबंधित पंचायत कर्मियों के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराकर अपनी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



