
सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सीवान जंक्शन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह ने अपने पहले एक दिवसीय निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों एवं संरक्षा पहलुओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संरक्षा श्रेणी के रेलकर्मियों की काउंसलिंग कर उनके सुरक्षा ज्ञान की जानकारी ली। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास सिंह समेत मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर विशेष ध्यान
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म सं. 01 पर निर्माणाधीन प्रतीक्षालयों, कार्यालयों, शेड बदलाव, सरफेस सुधार तथा ग्रेनाइट लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होंने स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे सौंदर्यीकरण व विस्तार कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्य में गति लाने पर बल दिया।
गोण्डा–बुढ़वल के बीच चौथी लाइन के सर्वे का कार्य पूरा, रेलवे कराएगा रेल ट्रैफिक का विस्तार |
अमृत भारत योजना के तहत हो रहे मुख्य कार्य:
- प्लेटफॉर्म का रेजिंग और सरफेसिंग
- स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण व पोर्च निर्माण
- सर्कुलेशन एरिया का सुधार
- नए प्रतीक्षालय व शौचालयों का निर्माण
- सभी प्लेटफार्म पर नए शेड
- 12 मीटर चौड़े पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण
- नई लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा
- बेहतर व स्पष्ट साइन बोर्ड की व्यवस्था
- स्टेशन परिसर में उन्नत प्रकाश व्यवस्था
बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों के डीएम बदले गए |
सीवान जंक्शन: एक प्रमुख संपर्क केंद्र
बता दें कि सीवान जंक्शन ‘ए’ श्रेणी का रेलवे स्टेशन है, जो बिहार के सीवान और गोपालगंज जिलों के यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। यह स्टेशन कोलकाता, अमृतसर, दिल्ली, लखनऊ, रांची, गुवाहाटी और गोरखपुर सहित देश के प्रमुख शहरों से रेल संपर्क से जुड़ा हुआ है। यहां कुल 5 प्लेटफॉर्म और 9 रनिंग लाइनें हैं। स्टेशन को एनएसजी-3 श्रेणी में शामिल किया गया है।
Railway News: रेलवे की ‘लीची एक्सप्रेस’, सोनपुर मंडल से देशभर में भेजी जा रही है बिहार की लीची |
यात्रियों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ
अमृत भारत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों के पूरा हो जाने के बाद, सीवान जं पर यात्रियों को न केवल बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और सौंदर्यपूर्ण वातावरण का अनुभव भी होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







