छपरा से मुंबई का सफर होगा सुहाना, चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन

छपरा। गर्मियों की छुट्टियों और भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए छपरा और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन केवल एक फेरे के लिए चलाई जा रही है, जिससे त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
क्यों खास है यह ट्रेन?
यह विशेष गाड़ी उन यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी जो गर्मियों में कम समय में छपरा और मुंबई के बीच सफर करना चाहते हैं। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है, जिससे आम यात्रियों को सीट आरक्षण की चिंता किए बिना सफर करने का अवसर मिलेगा।
01031 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 01 मई, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन थाणे से 00.18 बजे, कल्याण से 01.05 बजे, ईगतपुरी से 02.55 बजे, नासिक रोड से 03.33 बजे, मनमाड से 04.35 बजे, भुसावल से 07.00 बजे,खण्डवा से 10.40 बजे, इटारसी से 13.10 बजे, भोपाल से 15.10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 19.20 बजे, उरई से 20.45 बजे, गोविन्दपुरी से 23.20 बजे, तीसरे दिन फतेहपुर से 00.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 03.10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 03.30 बजे, वाराणसी से 06.10 बजे, औंड़िहार से 07.15 बजे तथा गाजीपुर सिटी से 08.20 बजे छूटकर छपरा 10.30 बजे पहुँचेगी।
6 मई को छपरा से मुंबई के लिए चलेगी:
वापसी यात्रा में, 01032 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 मई,2025 को छपरा से 13.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 15.55 बजे, औंड़िहार से 17.00 बजे, वाराणसी से 18.10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 20.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 21.20 बजे, फतेहपुर से 23.25 बजे,दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.05 बजे, उरई से 03.40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0(झांसी) से 05.05 बजे,भोपाल से 09.15 बजे, इटारसी से 11.45 बजे, खण्डवा से 14.20 बजे, भुसावल से 16.20 बजे, मनमाड से 18.53 बजे, नासिक रोड से 19.40 बजे, ईगतपुरी से 22.15 बजे, कल्याण से 23.53 बजे तथा तीसरे दिन थाणे से 00.23 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 01.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







