अब सारण में महिलाएं सौन्दर्य सेवाओं में ग्लैम ब्यूटी का प्रशिक्षण लेकर कर सकेंगी स्वरोजगार

छपरा। सारण जिले के गड़खा बाजार बसंत रोड स्थित दूर्गा मंदिर के समीप ग्लैम ब्यूटी मेक अप एंड हेयर सैलून वर्क शाप का उद्घाटन संस्थान की संचालिका दीक्षा रजनी एवं निदेशक जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट की गई। दीक्षा रजनी ने बताया कि सौन्दर्य सेवाओं में ग्लैम ब्यूटी अपनी बेहतर व उत्कृष्ट पहचान के साथ विभिन्न इलाकों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है ।
जहां खुद को फ्रेश व स्मार्ट लुक देने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए हाईटेक एवं अत्याधुनिक संसाधनों से लैस यह संस्थान एक बेहतर विकल्प साबित होगा। जिसके माध्यम से प्रशिक्षण लेकर भी महिलाएं अपने खुद का स्वरोजगार आगे बढ़ा सकती है।
प्रशिक्षणार्थियो में हर्ष का माहौल देखा गया कास्मेटिक सेवाओ के विभिन्न तकनीकी श्रृखंलाओ में प्रशिक्षित छात्राओं ने बताया कि सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में जिस बारीकी एवं दक्षता के साथ हमें प्रशिक्षित किया जाता है वह शायद अन्यत्र दुर्लभ है छात्राओं के मुताबिक एक मेक अप आर्टिस्ट के रूप में ब्यूटी आर्ट की सभी टिप्स अत्याधुनिक तकनीकों के द्वारा बताए जाते हैं जिन्हें हासिल कर स्वरोजगार की दिशा में वे आगे बढ़ रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



