अब बाल सुधार गृह में बच्चों के लिए लाइब्रेरी की होगी सुविधा: DM
छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा स्थित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।
50 की क्षमता वाले पर्यवेक्षण गृह में फिलहाल 24 बच्चे रह रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में सभी बच्चे शिक्षक द्वारा पढ़ते हुये पाये गए। जिलाधिकारी ने आवासित बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। बच्चों ने रहने तथा खाने-पीने की व्यवस्था के प्रति संतोष प्रकट किया। साथ ही बताया कि समय समय पर चिकित्सक द्वारा गृह में आकर बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक दो दिनों पर बेडशीट की सफाई सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
पर्यवेक्षण गृह में 21 सीसीटीवी कैमरे लगे पाये गये। प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों को गृह के प्रवेश द्वार एवं परिसर में लगातार नजर रखने का निदेश दिया गया।
बच्चों के शयनकक्ष के दरवाजों में लोहे के ग्रिल का गेट लगाने तथा रात्रि में इसे बंद रखने का निदेश दिया गया।
गृह के भवन की आवश्यक मरम्मती हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया गया।
आवासित बच्चों के लिये गृह के अंदर पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के क्रम में सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



