छपरा में कैम्प लगाकर बेरोजगार युवक-युवतियों को दी जाएगी नौकरी

छपरा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बाजार समिति, साढा, प्रेमनगर स्थित कार्यालय परिसर में आगामी 13 सितम्बर 2023 को 10:30 बजे पूर्वाह्न से 04 बजे अपराहन तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित जिला अंतर्गत स्थित विभिन्न कुशल युवा केन्द्रों के लिए एलआर लर्नर फेसिलिटेटर के चार पद पर रिक्तियों के विरुद्ध चयन किया जाएगा।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य होगा। वेतनमान बीएसडीएम नॉर्म्स के अनुसार होगा एवं जॉब लोकेशन पूरे बिहार में होगा। स्नातक, बीसीए, डीसीए, एडीसीए तथा विभिन्न कंप्यूटर कोर्सों वालों अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



