दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म “निरहुआ हाजिर हो” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी डेस्क। जेपी स्टार पिक्चर्स प्रस्तुत जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म “निरहुआ हाजिर हो” का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है, जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ फाइलों के साथ नजर आ रहे हैं। वही उनका एक चेहरा बैकग्राउंड में पोस्टर की भव्यता में चार चांद लग रहा है। इस फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद और सह निर्माता आयुष राज गुप्ता हैं, जबकि लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं।
इस फिल्म को लेकर निरहुआ ने बताया कि यह फिल्म कहीं ना कहीं जनता और सिस्टम के बीच की कहानी है, जिसमें मेरा किरदार बेहद शानदार है। इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया गया है इसलिए मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों से आग्रह करूंगा कि यह फिल्म जब भी रिलीज हो आप सभी सिनेमा घरों में जाकर फिल्म का लुत्फ उठाएं।
फिल्म “निरहुआ हाजिर हो” को लेकर फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फिल्म एक नायक के संघर्ष की कहानी है जिसको हमने बड़े पैमाने पर बनाया है फिल्म का फर्स्ट लुक भी बेहद आकर्षक है। इससे भी ज्यादा मजेदार फिल्म का ट्रेलर होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में निरहुआ के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। निरहुआ जमीन से जुड़े कलाकार हैं और उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं।
उनकी यह खूबसूरती उनके अभिनय में भी नजर आती है जो इस फिल्म में आपको बखूबी देखने को मिलेगा। निर्देशक मनोज नारायण ने कहा कि फिल्म की कहानी दिनेश लाल यादव निरहुआ के ऊपर पूरी तरह से फिट होता है और यह हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने समय निकालकर हमारे साथ काम करना स्वीकार किया और आज हम एक अच्छा फिल्म लेकर जल्द ही दर्शकों के समक्ष हाजिर होने वाले हैं।
आपको बता दें कि फिल्म “निरहुआ हाजिर हो” में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ प्रियंका रेवाड़ी, सुदीक्षा झा, अयाज खान, साहिल शेख, रणजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जायसवाल, साजिद खान, पल्लवी कोहली मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद और लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अमिताभ रंजन, अजय बच्चन, झूलन झील और सत्या सावरकर का है। एडिटर बिपिन मल्ला और कोरियोग्राफर कबीराज घटराज हैं। एक्शन रोशन श्रेष्ठ हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



