छपरा
कार्य में लापरवाही करने वाले थानेदार के खिलाफ कार्रवाई, एसपी ने किया लाइन हाजिर

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेदार के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। एसपी ने अमनौर के थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष के पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार को हटाया गया है। इसको लेकर एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। फिलहाल अमनौर थाना में किसी भी थानेदार की पोस्टिंग नहीं की गई है।
बता दें कि बीते दिनों अमनौर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया था और 600000 से अधिक रुपए बरामद किए गए थे।

इस कार्रवाई में अमनौर थाना के अलावा अन्य कई थानों की पुलिस शामिल थी। अमनौर थाना क्षेत्र में आए दिन अपराधिक घटनाएं होती रही है। अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल थानेदार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



