क्राइमछपरा

Saran Crime News: सारण पुलिस ने CLA Act के कुख्यात फरार अपराधी रामबहादुर महतो को दबोचा

भेल्दी थाना एवं मकेर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Notorious criminal Ram Bahadur Mahato arrested: सारण जिले में लंबे समय से फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के क्रम में भेल्दी थाना एवं मकेर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने सीएलए एक्ट के एक कुख्यात और लंबे समय से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 08 फरवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भेल्दी थाना कांड संख्या-16/10 (दिनांक 02.03.2010) के अप्राथमिकी अभियुक्त रामबहादुर महतो उर्फ बहादुर महतो को गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त धारा 436/34 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रामबहादुर महतो मकेर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: रामबहादुर महतो उर्फ बहादुर महतो
  • पिता का नाम: शिवपुजन महतो
  • पता: ग्राम–जमालपुर, थाना–मकेर, जिला–सारण

गिरफ्तार अभियुक्त का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहास

क्रम संख्याथाना कांड संख्या / वर्षतिथिधाराएं
1मकेर थाना कांड संख्या-48/0808.11.2008452/323/380/364/109/34 भा.द.वि., परिवर्तित धारा-302 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट
2मकेर थाना कांड संख्या-43/0920.11.2009307/326/427/120(बी)/109 भा.द.वि., 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट
3मकेर थाना कांड संख्या-35/1127.07.2011147/148/149/436/427/349/120(बी)/109 भा.द.वि., 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट
4मकेर थाना कांड संख्या-29/0719.08.2007147/148/149/380/427/308/307 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट
5मकेर थाना कांड संख्या-13/1006.05.2010144/456/427 भा.द.वि. एवं 17 सीएलए एक्ट
6मकेर थाना कांड संख्या-38/1025.10.2010147/148/149/427/395/452 भा.द.वि., 17 सीएलए एक्ट, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम

छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी

  • थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना
  • थानाध्यक्ष, मकेर थाना
  • भेल्दी एवं मकेर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा। जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button