छपरा में बनेगा 4 नया रेल ओवरब्रीज, शहर के बिनटोलिया से खैरा तक पथ का होगा चौड़ीकरण

छपरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत सारण जिले के एकमा पहुंचे। एकमा प्रखंड में भ्रमण के दौरान लोगों के द्वारा आवागमन की समस्या से अवगत कराया गया। इस समस्या के निराकरण के लिए एकमा से डुमाइगढ़ (कि०मी० 0.00 से 10.00) तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। इस पथ पर छोटे-बड़े एवं भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
छपरा शहर में सुगम आवागमन हेतु क्रमशः भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला तथा रामनगर ढाला पर चार नए आर०ओ०बी० रिल ओवर ब्रिज) का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी एवं जाम से मुक्ति मिलेगी। सोनपुर में अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास किया जायेगा। इसके तहत एन०एच०-19 फोरलेन से सीधे नखास क्षेत्र तक पथ के चौड़ीकरण होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
एकमा प्रखण्ड में भ्रमण के दौरान लोगों ने आवागमन की समस्या से अवगत कराया गया। इस समस्या के निराकरण के लिए एकमा मशरख पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कराया जायेगा। इससे पटना, सीवान, गोपालगंज आदि जाने के लिए लोगों को काफी सुविधा होगी तथा छपरा शहर के लोगों को रेलवे स्टेशन तक आने-जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
सारण तटबंध पर 40वें किलोमीटर से 80वें किलोमीटर तक पूर्व से स्वीकृत सिंगल लेन पथ को डबल लेन पथ किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



