छपरा
छपरा से होकर चलने वाली 2 ट्रेनों का मार्ग बदला, 40 मिनट नियंत्रित कर चलेगी 5 ट्रेनें

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली दो ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। दो ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। इसके साथ हीं 5 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के नूनखार स्टेशन यार्ड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण रहेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 16, 21, 23 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
- बरौनी से 16, 21, 23 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
नियंत्रण-
- अमृतसर से 16, 21 एवं 23 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 14674 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- काठगोदाम से 16, 21 एवं 23 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- सम्बलपुर से 16, 21, 23 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 16, 21, 23 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 16, 21, 23 एवं 28 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



