छपरा और बलिया वालों के लिए चंडीगढ़ से कटिहार तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04508/04507 चंडीगढ़-कटिहार-चंडीगढ़ अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन चंडीगढ़ से 03 नवम्बर, 2024 को तथा कटिहार से 05 नवम्बर, 2024 को किया जायेगा।
बलिया और छपरा के रास्ते चंडीगढ़ से चलेगी
04508 चंडीगढ़-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 को चंडीगढ़ 22.00 बजे प्रस्थान कर अम्बाला कैंट से 22.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 23.32 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 00.10 बजे, मुरादाबाद से 03.30 बजे, बरेली से 04.54 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 08.45 बजे, रायबरेली से 10.05 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 11.35 बजे, वाराणसी जं. से 14.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.25 बजे, बलिया से 16.25 बजे, सुरेमनपुर से 17.00 बजे, छपरा से 18.05 बजे, हाजीपुर से 20.15 बजे तथा मुजफ्फरपुर से 21.10 बजे, समस्तीपुर 22.15 बजे, बरौनी से 23.40 बजे, बेगूसराय से 23.58 बजे तथा दूसरे दिन नौगछिया से 01.44 छूटकर कटिहार 03.45 बजे पहुँचेगी।
04507 कटिहार-चंडीगढ़ पूजा विशेष गाड़ी 05 नवम्बर, 2024 को कटिहार से 07.00 बजे प्रस्थान कर, नौगछिया से 09.03 बजे, बेगूसराय से 10.49 बजे, बरौनी से 11.15 बजे, समस्तीपुर से 12.40 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, हाजीपुर से 14.40 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सुरेमनपुर से 17.22 बजे, बलिया से 18.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, वाराणसी जं. से 21.35 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 23.40 बजे, दूसरे दिन रायबरेली से 01.15 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.15 बजे, बरेली से 07.25 बजे, मुरादाबाद से 09.13 बजे, सहारनपुर से 12.10 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.40 बजे तथा अम्बाला कैंट से 13.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 17 कोच एवं एस.एल.आर. के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे। शयनयान श्रेणी के कोच अनारक्षित होंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



